
*क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा थाना बेलहरकला का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश* जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर
आज दिनाँक 10.11.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल * सर्वदवन सिंह* द्वारा थाना बेलहरकला का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा थाना परिसर / कार्यालय निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से सम्बन्धित लावारिस एवं जब्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये ।
तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गयी व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


