Advertisement

साइबर साइबर हेल्प डेस्क थाना भीमपुरा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अज्ञात व्यक्ति के खाते में भेजी गयी 50,000.00 रूपये की धनराशि आवेदक के खाते मे कराया गया वापस ।*


*दिनांक-12.11.2025*

*साइबर साइबर हेल्प डेस्क थाना भीमपुरा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अज्ञात व्यक्ति के खाते में भेजी गयी 50,000.00 रूपये की धनराशि आवेदक के खाते मे कराया गया वापस ।*

*संक्षिप्त विवरणः-*
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व साइबर हेल्प डेस्क थाना भीमपुरा में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता ने INDIAN BANK के खाते से दिनाँक-08.11.2025 को कुल-50,000/- रूपये (पचास हजार मात्र) अज्ञात व्यक्ति के खाते मे स्थानान्तरण किया गया था ।
इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में साइबर क्राइम से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण के क्रम में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री अखिलेशचन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क थाना भीमपुरा द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-11.11.2025 को शिकायतकर्ता के खाते में स्थाननान्तरित की गई धनराशि कुल-50,000/- रूपये साइबर हेल्प डेस्क थाना भीमपुरा के कुशल सहयोग से सम्पूर्ण राशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

*बरामद करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना भीमपुरा जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री राहुल कुमार ( प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क थाना भीमपुरा )
3. आरक्षी राहुल यादव (साइबर हेल्पडेस्क थाना भीमपुरा)
4. म0आ0 रागिनी कन्नौजिया (साइबर हेल्पडेस्क थाना भीमपुरा)

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*

Janta Ka Sach News