
*रानी सती जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा*
फरेंदा (महराजगंज)।
फरेंदा आनंदनगर क्षेत्र में बुधवार को रानी सती जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा की गई और “रानी सती जी के जयकारे” से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर प्रिंस जायसवाल (जायसवाल फर्मा) द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में बंदना बागला, सुनीता बागला, रेखा बागला, पिंकी, सालिनी शर्मा, पायल बागला, रजत शर्मा, प्रिंस जायसवाल, सोनू, विशाल बागला, एवं सुनील बागला सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा, जिससे पूरे आयोजन में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
धार्मिक उल्लास से सराबोर इस शोभायात्रा ने क्षेत्र में भक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


