Advertisement

वन रेंज परिसर में एकदिवसीय कार्य शाला का किया गया आयोजन


– वन रेंज परिसर में एकदिवसीय कार्य शाला का किया गया आयोजन

जिला संवाददाता अजय मिश्रा
जनपद संत कबीर नगर के अंतर्गत वन रेंज मेहदावल
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग मेहदावल रेंज द्वारा रेंज परिसर पौधशाला में वर्ष 2026 -27 वृक्षारोपण महा अभियान में गुणवत्ता पूर्वक वृक्षारोपण कराने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के टी ए,एपी ओ,जी आर एस ग्राम प्रधानों, तथा कृषकों को वनीकरण एवं पौधारोपण के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विभिन्न विकासखंडों के टी ए,एपीओ ग्राम प्रधान व कृषक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए टी एन तिवारी क्षेत्रीय वन अधिकारी ने प्रशिक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हु ए वनीकरण एवं पौधारोपण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।उक्त अवसर पर उप प्रभागीय बनाधिकारी घनश्याम शुक्ला ने कृषकों को वनीकरण एवं पौधारोपण के में तथा गुणवत्ता पूर्वक विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर ग्राम प्रधान जंगल बेलहर दिलीप राय ग्राम प्रधान पड़रिया शौकत अली ग्राम प्रधान मंझरिया पठान बाबूलाल एवं वन विभाग के समस्त कर्मचारी और क्षेत्र के विभिन्न लोगों उपस्थित रहे

Janta Ka Sach News