पिपरा बोरिंग के निकट पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की हो गई मौत
जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संत कबीर नगर के अंतर्गत दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग के निकट पेट्रोल के पंप के पास कमलेश चौहान बाइक से जा रहे थे इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो जाती है और वह गाड़ी से गिर गये सर समेत पूरे शरीर में गंभीर चोट लग गई घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के युवा समाजसेवी अमरेश चौधरी मौके पर तत्काल पहुंचकर कमलेश चौहान पुत्र राम अचल चौहान को सेमरियावा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र पहुचे जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेजा गया मृतक कमलेश चौहान बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया के निवासी है जिनके पीछे दो छोटे बच्चे हैं गांव और क्षेत्र में मृत्यु की सूचना से मातम पसर गया और सन्नाटा छा गया समाज सेवी अमरेश चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंच कर मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और उन्होंने कहा मैं और मेरी टीम मृतक के परिवार के साथ है 32 वर्ष की अल्प आयु में चले जाना बहुत ही दुखद है


