
*फरेंदा पुलिस ने धानी ढाला पर की वाहनों की चेकिंग*
महराजगंज / फरेंदा*
जनपद महराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत चौकी फरेंदा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चौकी प्रभारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें का० आज्ञाराम यादव, का० विनय कुमार मौर्य, का० सूरज कुमार मौर्य, का० दीपक एवं का० रोहित कुमार मौर्य शामिल रहे, ने धानी ढाला पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं तीन सवारी बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की।
इस दौरान पुलिस टीम ने राहगीरों से पूछताछ करते हुए संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली और वाहन स्वामियों को समुचित दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। टीम ने बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वालों को चेतावनी दी तथा कुछ चालकों से चालान संबंधी कार्रवाई भी की।
चौकी प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गश्त और चेकिंग लगातार जारी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, और इसके लिए हर स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


