Advertisement

आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एसपी महराजगंज ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एसपी महराजगंज ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

महराजगंज, सोमवार।
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सोमेंद्र मीना ने सोमवार की देर सायं आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन परिसर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, प्लेटफार्म, टिकट घर आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई और स्टेशन पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

एसपी ने स्टेशन मास्टर से ट्रेनों की समय सारिणी और प्लेटफार्मों की संख्या की जानकारी ली। स्टेशन मास्टर ने बताया कि स्टेशन पर कुल तीन प्लेटफार्म हैं, जिन पर नियमित रूप से रेलगाड़ियों का संचालन होता है।

इस दौरान एसपी ने आरपीएफ एवं जीआरपी अधिकारियों से भी वार्ता की और प्लेटफार्मों पर बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए कड़ी निगरानी रखने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए।

निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष फरेंदा योगेंद्र कुमार राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News