
कैसरगंज, जनपद बहराइच
कैसरगंज में सांसद के आगमन पर भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से गूँजा नगर
सांसदीय क्षेत्र कैसरगंज के अंतर्गत ब्लॉक फखरपुर एवं हुजूरपुर स्थित बालार्क ऋषि सिंह महाविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति उत्सव, सांसद खेल महोत्सव 2025 तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने हेतु जाते समय आज सांसद के कैसरगंज आगमन पर नगरवासियों और युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह का नेतृत्व जरवल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राजन सिंह, वरिष्ठ क्रिकेटर चांद भाई, युवा साथी श्री हिमांशु सिंह, श्री ऋषि सिंह तथा श्री शिवा सिंह नकौड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं नारों के माध्यम से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ स्वागत के लिए एकत्र हुए।
सांसद ने सभी नागरिकों एवं युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैसरगंज की जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें जनहित कार्यों के प्रति निरंतर प्रेरित करता है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


