Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी का पर्दाफाश – तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं, नकदी व मोटरसाइकिलें बरामद

*भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी का पर्दाफाश — तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं, नकदी व मोटरसाइकिलें बरामद*

महराजगंज, 10 नवम्बर 2025।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एवं अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना ठूठीबारी पुलिस एवं एसएसबी कैम्प ठूठीबारी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सतत चेकिंग एवं गश्त के दौरान, दिनांक 09 नवम्बर 2025 को शाम लगभग 8 बजे मुखबिर की सूचना पर राजाबारी बगीचे के पास तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं, नेपाली एवं भारतीय मुद्रा, तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पर मु.अ.सं. 124/25, धारा 8/22/23 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने संयुक्त टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जनपद में अपराध एवं तस्करी की रोकथाम हेतु इस अभियान को और अधिक तेज करने के निर्देश दिए हैं।

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News