
ब्रेकिंग न्यूज फर्रुखाबाद में गोवंश का कटासर मिलने से मचा हड़कंप: पुलिस को चेतावनी
(जनता का सच न्यूज़) आज थाना कादरी गेट ग्राम अमेठी जदीद में मंदिर के 50 मीटर की दूरी पर गोवंश का कटा सर मिलने से सनसनी फैल गई जांच पड़ताल कर पता लगाया गया एक माह के गोवंश का सर है सूचना मिलने पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के आनेको कार्यकर्ता पहुंचे. विभाग संयोजक अभिषेक, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नगर, सहसंयोजक चंदन और हिंदू महासभा गौ रक्षा सचिन शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए रोज वक्त किया कार्यकर्ताओं की जानकारी पर कादरी गेट थाना अध्यक्ष ने मौका पर जाकर जांच पड़ताल की. पुलिस ने गोवंश के सिर का पोस्टमार्टम कराया कार्यकर्ताओं ने थाना अध्यक्ष को चेतावनी दी की 8:00 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी करें बढ़पुर पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ मनोज शर्मा गोवंश की कटे सिर का पोस्टमार्टम किया हैं डॉक्टर शर्मा ने बताया गोवंश का सर दो-तीन दिन पुराना प्रतीत होता है


