
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
ग्राम पंचायत मझौरा: सामूहिक शौचालय में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों में आक्रोश
पॉली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौरा में पंचायत भवन परिसर में बने सामूहिक शौचालय की स्थिति बदहाल हो गई है। शौचालय और आसपास की जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से सफाई नहीं की गई, जिसके चलते दुर्गंध लगातार फैल रही है और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। पानी जमने और गंदगी फैलने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई की उचित व्यवस्था की जाए, अन्यथा वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
पंचायत क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और प्रशासन की उदासीनता अब चर्चा का विषय बनी हुई है।


