
*आरोग्य मेले में जनसेवा का संकल्प*
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंत, जनपद महराजगंज में हुआ आयोजन
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंत में शनिवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने मेले का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
मेले में रक्तचाप, शुगर, टीकाकरण एवं अन्य जांचें की गईं। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, सरकारी योजनाओं की जानकारी, निःशुल्क परामर्श एवं औषधि वितरण जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं।
अधिकारियों ने बताया कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे मेलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


