
*दिनांक 09.11.2025*
*थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से सम्बंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 उस्मान के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चितबड़ागांव श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.11.2025 को थाना स्थानीय पर प्रार्थी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपनी लड़की की शादी दिनांक 29.06.2017 को हिन्दु रीति-रिवाज द्वारा सम्पन्न किया था । दोनो पति- पत्नी के तौर पर जीवन यापन कर रहे थे । कुछ दिन बाद से उसके पति व घर वालों द्वारा बिजनेस के लिए पैसे की मांग की जा रही थी, मेरी पुत्री पैसा देने से इन्कार किया तब उसके पति अंगद और भसुर रणजीत व उसकी सास द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा । दिंनांक 29-10-2025 को हमने अंगद के मोबाइल पर फोन किया तो बताये कि आपकी लड़की मर गयी जिसका पंचातयनामा व पोस्टमार्टम हो चुका, मुझे विश्वास है कि मेरी पुत्री अंकिता के ससुराल वालो के प्रताड़ना से मजबूर होकर मरी है। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0- 200/25 धारा 108 BNS पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष चितबड़ागांव श्री दिनेश पाठक मय हमराह उ0नि0 श्री अतुल कुमार मय हमराह हे0का0 अरविन्द यादव के साथ मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित वांछित *अभियुक्त रणजीत सिंह पुत्र स्व0 विजय कुमार सिंह निवासी बीबीपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया* उम्र करीब 28 वर्ष को बीबीपुर प्रथम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 200/2025 धारा 108 BNS थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
रणजीत सिंह पुत्र स्व0 विजय कुमार सिंह निवासी बीबीपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री अतुल कुमार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
2. हे0का0 अरविन्द कुमार यादव थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*


