Advertisement

थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा गुम हुए 02 अदद मोबाइल फोन को किया गया बरामद ।*


*दिनांक 09.11.2025*

*थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा गुम हुए 02 अदद मोबाइल फोन को किया गया बरामद ।*

*बरामद मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल स्वामियो को किया गया सुपुर्द ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक बैरिया श्री विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आवेदकगण का मोबाइल बाजार जाते समय कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना बैरिया पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में दिनांक 09.11.2025 को थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा 02 अदद मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामियों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।

*मोबाइल स्वामियों ने बैरिया पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद ।*

*बरामद मोबाइल का विवरण*
1. एक अदद मोबाईल फोन RealMe
2. एक अदद मोबाईल फोन Nothing

*बरामद करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्री शशांक पाण्डेय थाना बैरिया जपनद बलिया ।
2. हे0मु0 श्री मयंच कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया ।
3. क0आ0 संजय यादव थाना बैरिया जनपद बलिया ।
4. का0 विकास ओझा थाना बैरिया जनपद बलिया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*

Janta Ka Sach News