Advertisement

अवैध कद्दू बीज की तस्करी का हुआ खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार


अवैध कद्दू बीज की तस्करी का हुआ खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कोल्हुई के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जनार्दन चौधरी, हमराह विवेक मणि त्रिपाठी एवं कांस्टेबल हरि प्रताप यादव द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, शांति व्यवस्था ड्यूटी, रोकथाम जुर्म जरायम एवं अवैध तस्करी में मामूर रहने के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को समय लगभग 09:30 बजे, ग्राम बेलवा तिराहा (थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज) से एक पिकअप वाहन संख्या UP56T9077 पर लदे 20 बोरी अवैध कद्दू के बीज बरामद किए गए।

बरामद माल को धारा 111 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया।

बरामद माल का विवरण:

एक अदद पिकअप वाहन संख्या UP56T9077

20 बोरी अवैध कद्दू बीज

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. मनोज कुमार यादव, पुत्र चन्द्रभान यादव, निवासी गांव सिरसिया, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र – 30 वर्ष

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 जनार्दन चौधरी

2. विवेक मणि त्रिपाठी

3. का0 हरि प्रताप यादव

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News