
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गंगापुर सिटी उप कारागृह में गूंजा देशभक्ति का स्वर 🔥
जनता का सच
स्टेट ब्यरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटीउप कारागृह में देशभक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला, जब जेलर सुखवीर सिंह के निर्देशन में कुशालगढ़ क्लब द्वारा “वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने” के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल और जेलर सुखवीर सिंह ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जेल परिसर “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा।
क्लब चेयरमैन लक्ष्मी कांत शर्मा और डॉ. भरत कुमार गोयल ने महान लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रेरणादायक जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने ही भारत के गौरवशाली राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की रचना की थी, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की ज्वाला जगाई।
कार्यक्रम में सभी बंदियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत माहौल बना दिया।
इस अवसर पर जेल प्रशासन और कुशालगढ़ क्लब ने संयुक्त रूप से संदेश दिया कि —
“वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है।” इस मौके पर जेलर सुखवीर सिंह,कुशालगढ़ क्लब चेयर मैन लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, डॉक्टर भरत कुमार गोयल,उपेन्द्र सिंह, शेर सिंह,समय सिंह,समय सिंह,आशुतोष सहित बंदी मौजूद रहे।


