Advertisement

अधिवक्ता नमिता सिंह ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त – बेअंत सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी*


*अधिवक्ता नमिता सिंह ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त – बेअंत सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी*

लखनऊ
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बेअंत सिंह ने बताया कि ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (GYCU) ने जनपद फतेहपुर में जिला कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें अधिवक्ता नमिता सिंह को GYCU महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह संस्था पिछले 10 वर्षों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि गांव-गांव में छिपे प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाए ताकि वे अपनी योग्यता के बल पर देश का नाम रोशन कर सकें। बेअंत सिंह ने कहा कि संस्था के महानिदेशक श्री ए.बी. बाबू ने ग्रामीण खेल प्रतिभा को पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है। उनके अथक प्रयासों से आज GYCU देश के अनेक राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और हजारों खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर दे रही है।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन का अमर शहीद प्रीमियर लीग ASPL 9 वां सीजन आयोजित होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देशभर के युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने गांव, जिले व देश का नाम रोशन करें।

Janta Ka Sach News