
*अवैध कच्ची शराब का कारोबार: बनियाडिह गांव में पुलिस की मेहरबानी से चल रहा जहरीला व्यापार*
महराजगंज/वृजमनगंज।
वृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी ब्लॉक के बनियाडिह गांव में अवैध कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह व्यापार पुलिस की मेहरबानी से खुलेआम चल रहा है, जिससे गांव में आए दिन लोगों की मौतें हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस जहरीली शराब के सेवन से अब तक कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कई परिवार उजड़ चुके हैं, मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं और कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। गरीब परिवारों के बच्चे न तो पढ़-लिख पा रहे हैं और न ही दो वक्त की रोटी जुटा पा रहे हैं।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आप बने रहिए उद्घोष समय समाचार के साथ — हम लाते रहेंगे आपके पास हर पल की सटीक और ताजा खबरें।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


