Advertisement

राजकीय कृषि बीज भंडार में गड़बड़ी की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच, किसानों से मनमानी वसूली का आरोप


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच

राजकीय कृषि बीज भंडार में गड़बड़ी की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच, किसानों से मनमानी वसूली का आरोप

नाथनगर। राजकीय कृषि बीज भंडार में किसानों को गेहूं का बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीज वितरण के दौरान किसानों से मनमाने ढंग से अतिरिक्त पावती (Pausha/रसीद) ली जा रही थी। इसी शिकायत को लेकर नाथनगर के बीडीओ ने बीज भंडार पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान कई किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी दर से अधिक राशि ली जा रही है और बिना अतिरिक्त भुगतान के बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बीडीओ नाथनगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

Janta Ka Sach News