Advertisement

नगर पंचायत हैसर बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा किथौरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन आज हवन एवं भगवान श्रीभागवत की आरती के साथ हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच समाचार रिपोर्ट (हिंदी न्यूज़)
नगर पंचायत हैसर बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा किथौरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन आज हवन एवं भगवान श्रीभागवत की आरती के साथ हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और हवन पूजन के बाद श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया। कथा पंडाल में भक्ति‐संगीत, भजन और धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने लगातार कई दिनों तक कथा का सफल संचालन कराया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द व आस्था का माहौल और प्रबल हुआ है। प्रसाद वितरण के बाद भक्तगण भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए खुशी के साथ अपने घर लौटे।

Janta Ka Sach News