
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में वेंडिंग जोन की आज ददरी मेला परिसर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष खुली नीलामी की गई।जिसमें मीडिया बंधु,दर्शक और बोलीकर्ता सहित अधिकारी उपस्थित रहे। यू ट्यूब से लाइव किया गया। आज निम्न नीलामी की बोली लगाई गई —
(१) एस के कंस्ट्रक्शन,उमाशंकर और कपिलेश्वरी फर्म सहित कुल तीन फर्मों ने प्रतिभाग किया।
(२)वेंडिंग जोन से प्राप्त विगत वर्ष 2024 में धनराशि 4.65 लाख रुपए के सापेक्ष इस बार वर्ष 2025 में 7.85 लाख सर्वाधिक बोली लगाई गई जो पिछले वर्ष से 3.20 लाख रुपए अधिक है।
—मुख्य राजस्व अधिकारी


