
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
नाथनगर चौराहे पर गहन चेकिंग अभियान, दर्जनों गाड़ियों का चालान
संत कबीर नगर।
थाना महुली अंतर्गत मुखलिसपुर पुलिस बूथ व नाथनगर चौराहे पर मंगलवार को एसएचओ रजनीश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों का चालान किया गया, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाली कुछ गाड़ियों को सीज़ भी किया गया।
चेकिंग अभियान में नायाब दरोगा रामपाल तिवारी, देवेंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, विजय यादव समेत मुख्लिशपुर चौकी इंचार्ज की सक्रिय भूमिका रही।
एसएचओ रजनीश राय ने बताया कि यह अभियान डीजीपी के निर्देश पर पूरे नवंबर माह तक लगातार चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों से अपील की कि वैध कागजात साथ रखें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें


