Advertisement

दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार महराजगंज, 6 नवम्बर 2025


दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज, 6 नवम्बर 2025

थाना पनियरा पुलिस ने दहेज हत्या के एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी अभियुक्त परमानन्द सहानी से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा 26 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 6 बजे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज, मारपीट व प्रताड़ना की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 31 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8:40 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना पनियरा में मुकदमा अपराध संख्या 444/2025 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम —

1. सोधनाथ पुत्र शंकर, निवासी ग्राम डोमरा खास, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।

2. परमानन्द पुत्र सोधनाथ, निवासी ग्राम डोमरा खास, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।

दोनों अभियुक्तों को 6 नवम्बर 2025 को अकटहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ जिला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि दहेज उत्पीड़न या हिंसा की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News