
जनपद की बेटी बनी मिशाल
मीरजापुर। जहां एक और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है वहीं दूसरी तरफ जनपद की बेटी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर महिलाओं को स्वालंबी व समाज में महिलाओं का आत्मनिर्भर होने का संदेश दिया। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के टटाई रोड निवासी संजय कुमार सोनी की पुत्री रितिका सोनी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण किया। रिजल्ट आते ही परिजनों को बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। पिता संजय कुमार सोनी ने बताया की बेटी के अथक प्रयास और मेहनत का नतीजा है। आज बेटी ने समाज में मुझे एक नया पहचान दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में परिवार का नाम रोशन कर रही है।


