
कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती यशपाल यश के इकहततवें जन्मदिन पर ओउमाश्रय में स्वस्ति यज्ञ अन्नकूट प्रसादी श्रमिकों के बच्चों को नये वस्त्र भेंट
गुरु नानक देव को परमेश्वर कहने वाले नर्क जाएंगे अवतार वाद के घोर विरोधी थे ” यश
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर, कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक देव जयंती एवं वैदिक चिंतक ओउमाश्रय सेवा धाम संस्थापक यशपाल यश के इकहततवें जन्मदिन पर ओउमाश्रय सेवा धाम में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। यश को साफे पुष्प गुच्छ शाल मालाएं पुष्प वर्षा द्वारा शुभकामनाएं दी।
ओउमाश्रय के सचिव डॉ प़मोद पाल ने बताया कि इस अवसर पर गरीव श्रमिकों के बच्चों को नयी ड़ैस प़णव यश एवं श्रीमति मधु यश ने भैट की यज्ञ में आहुतियां दिलवाई तथा प्रसादी जिमाई।
इस अवसर पर स्वस्ति यज्ञ हुआ जिसमें खीर काजू कतली से सृष्टकृत एवं वलिवैश्यदेव की आहुतियों द्वारा देवताओं के मुख अग्नि में भोग लगाया।
इस अवसर पर यश ने गुरु नानक देव के सहज सरल जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि वे अवतार विरोधी वचन कहते थे कि ” जो नर मोहे परमेश्वर उचरहिं वे सब घोर नर्क में परहिं,हम हैं परम पुरुष के दासा देखन आए जगत तमाशा।”
इस अवसर खण्डेलवाल उत्थान ट़ष्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश खण्डेलवाल श्रीमति अनिता,मंथन , श्रीमति प़िया राशि खण्डेलवाल तथा यश परिवार ने खीर अंकुरित चौले कढी वाजरा चावल मिक्स सव्जी पूड़ी तथा गजक काजू कतली आदि से निराश्रित जनों तथा आगुंतकों की खातिर की।
इस अवसर पर ओउमाश्रय संचालन सहयोगी सतीश जैन एसबीआई बैंक में मुख्य प्रबंधक पवन सिंघल,आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल हेड राजेश गुप्ता, फर्नीचर व्यवसायी विजय जिंदल,आकाश , राजस्थान हाई कोर्ट के अधिवक्ता एडवोकेट अजय शर्मा, जी एल सैनी नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य हितेश गौतम,आई टी प्रोफेशनल राकेश जोशी वंश वंशिका सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।


