Advertisement

गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई — परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज आनंदनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम


गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई — परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज आनंदनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आनंदनगर (महराजगंज)। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में आज गुरु नानक जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने दीप प्रज्वलित कर किया, वहीं बी.एड विभाग के प्रभारी राम नगीना सिंह ने गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि आज 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती मनाई जा रही है। यह दिन “गुरु पर्व” के नाम से भी जाना जाता है, जो सिख धर्म का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने सभी को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इसी दिन भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया था, जिससे वे “त्रिपुरारि” कहलाए। इस अवसर पर देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था, तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने भी सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी शिक्षाओं को स्मरण किया।

कार्यक्रम का संचालन बी.एड प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से के.पी. सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, अजय पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, बैजनाथ चौरसिया, श्रीरक्षा, सुरेश यादव और चंद्रबली सहित अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News