जिला स्वच्छता समिति की बैठक 07 नवम्बर को 
बहराइच 04 नवम्बर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु 07 नवम्बर 2025 कोे मध्यान्ह 12ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई है। डीपीआरओ ने सभी सम्बन्धित से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।


