Advertisement

महराजगंज पुलिस ने बालक से मारपीट प्रकरण में की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी हिरासत में*


*महराजगंज पुलिस ने बालक से मारपीट प्रकरण में की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी हिरासत में*

महराजगंज, 04 नवम्बर 2025

थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम घघरुआ खड़ेसर से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में एक नाबालिग बच्चे को उल्टा लटकाकर कुछ लोगों द्वारा पूछताछ एवं मारपीट करते हुए देखा गया था।

पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर ज्ञात हुआ कि यह घटना दिनांक 03 नवम्बर 2025 की है, जिसमें बालक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था।

इस संबंध में पीड़ित की माता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 5 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मीडिया के समक्ष बयान (बाइट) भी दी गई है।

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News