Advertisement

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पनियरा पुलिस द्वारा डिफेंस एकेडमी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*


*मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पनियरा पुलिस द्वारा डिफेंस एकेडमी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण व साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

महराजगंज, दिनांक 04 नवंबर 2025।
थाना पनियरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम की ओर से थाना क्षेत्र के डिफेंस एकेडमी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बालक एवं बालिकाओं को नए कानूनों की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन-स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाई गई और उपस्थित लोगों में पंपलेट भी वितरित किए गए।
टीम ने प्रतिभागियों को अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1076, 181, 112, 1930 आदि की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग करने की अपील की।

इस प्रकार मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पनियरा पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News