
रविवार को सुबह गऊ घाट पर मंगला आरती करते हुए गौ पुत्र धर्म दास महाराज
बरेली।आपको बता दें कि भारत देश में श्री गंगा मैया की महिमा जिस जिस व्यक्ति ने जानी है उसके सब कष्ट दूर हो गए हैं। तथा जितने भी घाट बने हैं उनका नाम कर्ण किसी ना किसी संत ने किया है। इस प्रकार बरेली जिले में बहेड़ी तहसील में गुलड़िया गांव में श्री राधे राधे गुलड़िया धाम के किनारे श्री गंगा मैया निकल रही है और उसी जगह पर गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने उस घाट का नाम गऊ घाट रखा है। तथा रमा एकादशी से गऊ घाट पर सुबह-शाम पूजन किया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी महाराज को ज्ञापन भी भेजा है कि गऊ घाट बनाया जाऐ जिससे समस्त क्षेत्रवासियों की समस्यायों का निवारण हो सके। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज, उत्तर प्रदेश प्रमुख मंत्री गौ पुत्र बेनाम सिंह गुरु जी, जिला प्रवक्ता गौ पुत्र लक्ष्मन दास महाराज,राज कुमार, आकाश और अन्य कार्यकर्ता आरती में शामिल रहे


