
बचत उत्सव’ एवं ‘राष्ट्रीय एकता’ पर दो दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ आज
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
बूंदी, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), कोटा कार्यालय की ओर से बूंदी में दो दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 30 से 31 अक्टूबर तक शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कोटा के सहायक निदेशक आर.एल. मीणा ने बताया कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों, ‘बचत उत्सव’ और ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के विषयों पर केंद्रित है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 30 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, तालेडा प्रधान राजेश रायपुरिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान, विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। इन सत्रों में अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी आमजन को अपने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी के दौरान ‘बचत उत्सव’ एवं ‘राष्ट्रीय एकता’ विषयों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। हाथों हाथ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में बूंदी शहर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय ,महाविद्यालय , मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज बी एड एवं एसटीसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट स्काउट गाइड, नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक को प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया गया है इसके अलावा शहर में माइकिंग भी करवाई जा रही है। प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


