Advertisement

फरेन्दा के मथुरानगर छठ घाट पर पहुंचे लोकप्रिय विधायक माननीय श्री वीरेन्द्र चौधरी जी


फरेन्दा के मथुरानगर छठ घाट पर पहुंचे लोकप्रिय विधायक माननीय श्री वीरेन्द्र चौधरी जी

आज फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के मथुरानगर छठ घाट पर लोकप्रिय विधायक माननीय श्री वीरेन्द्र चौधरी जी ने पहुंचकर छठ मईया की पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर दर्शन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

माननीय विधायक जी ने छठी मईया से क्षेत्रवासियों के सुखमय और समृद्ध जीवन की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, अनुशासन और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सौहार्द और प्रेम का संदेश देता है।

इस दौरान घाट परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। चारों ओर भक्ति और प्रकाश का मनमोहक दृश्य दिखाई दे रहा था। प्रशासन और स्थानीय समितियों द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी।

मोहम्मद जावेद उर्फ टुन्ने संवाददाता फरेंदा महराजगंज

Janta Ka Sach News