
ब्रेकिंग न्यूज
जनता का सच न्यूज समाचार पत्र
👉दिनांक 27/10/2025 दिन सोमवार को तहसील फतेहपुर मेंअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई फतेहपुर का पुनर्गठन संपन्न
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई फतेहपुर का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग प्रमुख श्रीमान P. J. पांडेय जी, जिला संयोजक योगेश सिंह जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विभु पाठक जी एवं तहसील संयोजक आदित्य श्रीवास्तव जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पुनर्गठन में नगर अध्यक्ष श्रीमान सत्येंद्र जी एवं नगर मंत्री निखिल गुप्ता जी को दायित्व प्रदान किया गया। साथ ही नगर उपाध्यक्ष श्रीमान सुधीर सैनी जी एवं राम मिलन जी समेत सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान नगर इकाई के पूर्व नगर मंत्री श्री अंक यादव जी ने सभी नवीन दायित्वधारियों का माल्यार्पण कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
असिस्टेंट ब्यूरो चीफ आकाश गुप्ता की रिपोर्ट


