थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच साइबर जागरुकता माह के अंतर्गत मूर्तिहा पुलिस द्वारा एकलव्य मार्डन स्कूल बोझिया में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
स्टेट ब्यूरो अब्दुल नासिर

आज दिनांक 24.10.2025 को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय, बहराइच के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बहराइच व क्षेत्राधिकारी महोदया मिहीपुरवा के कुशल निर्देशन मे थाना को0 मुर्तिहा साइबर टीम द्वारा एकलव्य मार्डन स्कूल बोझिया में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर कक्षा 10 के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग हेतु विस्तृत जानकारी दी गई । विद्यार्थियों को बताया गया कि अपने सोशल मीडिया खातों (ID) को टू-स्टेप वेरिफिकेशन से सुरक्षित रखें तथा मोबाइल में इंस्टॉल आवश्यक ऐप्स पर मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार के असुरक्षित लिंक या APK फाइल्स को डाउनलोड न करें तथा अज्ञात स्रोतों से प्राप्त संदेशों या कॉल्स से सतर्क रहें। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को विभिन्न साइबर फ्रॉड्स से बचाव के उपायों से अवगत कराया गया तथा उन्हें प्रेरित किया गया कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
साथ ही, यह भी बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना घटित होती है, तो वह तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है ।
पुलिस साइबर टीम का विवरण –
1. उ0नि0 श्री गगन कुमार दीक्षित
2. हे0कां0 दिवाकर पटेल
3. कां0 अमित कुमार यादव
4. म0का0 रश्मि शुक्ला
5. म0कां0 प्रिया पाण्डेय


