

*बहादुरी की मिसाल: विसर्जन के दौरान डूबते व्यक्ति को पुलिसकर्मी ने बचाया*
महराजगंज:
थाना घुघली क्षेत्र के अंतर्गत विसर्जन कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। स्थिति गंभीर होती देख मौके पर मौजूद थाना घुघली में तैनात आरक्षी धनंजय यादव ने बिना किसी देर किए तुरंत पानी में छलांग लगा दी और डूबते व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।
पुलिसकर्मी की इस तेज सूझबूझ और साहसिक कार्यवाही से वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। आमजन ने आरक्षी धनंजय यादव की बहादुरी की जमकर सराहना की और उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं।
स्थानीय प्रशासन ने भी इस साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए आरक्षी की तत्परता को सराहा है।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


