
कैसरगंज तहसील संवाददाता दीपक सिंह
डिप्टी रेंजर शीतला प्रसाद विकासखंड जरवल के ड्राइवर ने पत्रकारों की टीम से किया अभद्र व्यवहार और जरवल क्षेत्र में डिप्टी रेंजर की मिली भगत से बराबर काटे जा रहे हैं हरे पेड़
हम आपको बताते हैं चलें की उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच विकासखंड जरवल के डिप्टी रेंजर शीतला प्रसाद यादव लकड़ी ठेकेदारों से मिली भगत करते बराबर इनके देखरेख में प्रतिबंधित पेड़ हरे भरे काटे जा रहे हैं ऐसे ही एक मामला आज बसैया पातेपुर का सामने आया है एक हरा पेड़ कट रहा था वह भी आम का था जब पत्रकारों की टीम मौके पर बसैया पातेपुर पहुंची तो वहां एक अजीब दृष्ट देखने को मिला की विकासखंड जरवल के डिप्टी रेंजर शीतला प्रसाद और उनके साथ में ड्राइवर एवं एक वन विभाग का सिपाही और डिप्टी रेंजर की गाड़ी वहां पर खड़ी मिली डिप्टी रेंजर शीतला प्रसाद सहित खड़े होकर के आम का दरख़्त गाड़ी पिकअप पर लोड करवा रहे थे जब पत्रकारों की टीम डिप्टी रेंजर शीतला प्रसाद से सवाल किया कि आप यहां पर मौजूद हैं और आम का पेड़ काटा गया है इसके संबंध में आप क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने ठेकेदार की बचाव के लिए माइक पकड़ लिया और कहा कि पेड़ सूखा हुआ था जबकि पेड़ सूखा नहीं था लेकिन सिर्फ डिप्टी डेंजर शीतला प्रसाद ठेकेदार को बचाने के लिए ऐसा बहाना बनाया और एक नीम का पेड़ धनसारी गांव में लकड़ी ठेकेदार जमाल व इस्लामुद्दीन के द्वारा काटी गई जब उसकी सूचना डिप्टी रेंजर शीतला प्रसाद जरवल को दिया इस मामले पर भी कोई करवाई उन्होंने नहीं किया धमतरी गांव में नीम का पेड़ जो काटा गया था उसकी लोडिंग हो रही थी उसका वीडियो एवं हरे भरे पत्तों सहित पत्रकारों के पास मौजूद है और बसहिया पातेपुर जो आम का पेड़ काटा है जहां पर डिप्टी रेंजर शीतला प्रसाद मौजूद थे शीतला प्रसाद से जब सवाल पूछा गया तो उनके ड्राइवर ने पत्रकारों के के साथ बदतमीजी पर उतर आया और यहां तक कहा कि तुम्हारे जैसे पत्रकारों को हम और हमारे साहब जेब में रखते हैं तुम लोग चम्मच हो इन तमाम मामले को देखते हुए शीतला प्रसाद डिप्टी डेंजर अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं
वेतन सरकार से लेते हैं और काम ठेकेदारों का करते हैं अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो पूरे जिले के पत्रकार संघ जिला अधिकारी एवं डीएफओ महोदय के ऑफिस पर इस मामले को लेकर के धरना प्रदर्शन होगा


