Advertisement

नृशंष हत्या की घटना का सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद*


जनपद बहराइच

– *नृशंष हत्या की घटना का सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद*

ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच
थानाः- रानीपुर/ स्वॉट/ सर्विलांस

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री राज सिंह के कुशल नेतृत्व में स्वॉट/ सर्विलांस व थाना रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, मु0अ0सं0 190/2025 धारा धारा- 103(1), 238, 61(2) बी.एन.एस. का सफल अनावरण किया गया ।

o घटना के अनावरण का विवरण-
थाना रानीपुर पुलिस को दिनांक 21.10.2025 को वादी रवि प्रताप सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी ग्राम त्रिवेदीपुरवा थाना रानीपुर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे शुभम सिंह की हत्या कर शव को घर से कुछ दूर स्थित खेत में डाल दिया है । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा दिनांक मु0अ0सं0 190/2025 धारा- 103(1), 238 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना पर अभियुक्तगण 1.अजय वर्मा उर्फ ओमकार उर्फ दद्दन पुत्र जोखन वर्मा निवासी ग्राम त्रिवेदीपुरवा दा० सरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 18 वर्ष, 2.उमेश वर्मा पुत्र आज्ञाराम वर्मा निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष, 3.अजय कुमार कनौजिया पुत्र राम छबीले निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज बहराइच उम्र 23 वर्ष को अव्वलपुर मकसूदपुर के पास से दिनांक 22.10.2025 को समय करीब 16.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त अजय वर्मा उपरोक्त ने बताया कि मेरे गांव त्रिवेदीपुरवा दा0 सरवा के रहने वाले शुभम सिंह का मेरी बहन मैना वर्मा से प्रेम प्रसंग था, जबकि मेरी बहन की शादी उमेश वर्मा पुत्र आज्ञाराम से तय थी जिसका शुभम सिंह द्वारा विरोध किया जा रहा था । जिसपर मेरी बहन ने मेरे व मेरे होने वाले बहनोई उमेश के साथ मिलकर शुभम सिंह को जान से मारने की योजना तैयार की । जिसपर हमारे द्वारा दिनांक 20.10.2025 को दीपावली की शाम करीब 07.00 बजे शुभम को उसी के खेत में दारू पीने के बहाने फोन कर बुलाया था । जहाँ मैं, उमेश व उसका दोस्त अजय कुमार कनौजिया ने मिलकर शुभम सिंह को दारू पिलाकर उसके नशे में होने का फायदा उठाकर पूर्वनियोजित योजना के तहत उसकी हत्या कर वहां से भाग गये और पकड़े जाने के डर से शुभम के फोन को ईंट से कूँचकर एक तालाब में फेंक दिये थे । जिसपर अभियुक्तगण की निशानदेही पर तालाब से मृतक शुभम के मोबाइल के क्षतिग्रस्त स्क्रीन गार्ड व बॉडी कवर व घटना स्थल के निकट झाड़ी से आलाकत्ल सीमेंट, गिट्टी व लोहे का सरिया लगा हुआ पत्थर का टुकड़ा जिसपर खून लगा था, बरामद हुआ । इसी क्रम में आज दिनांक 23.10.2025 को समय करीब 09.30 बजे पुलिस की एक अन्य टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्ता मैना वर्मा को गोबरहा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा सभी अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना जा रहा है ।

• अभियुक्तगण का विवरणः-
1. अजय वर्मा उर्फ ओमकार उर्फ दद्दन पुत्र जोखन वर्मा निवासी ग्राम त्रिवेदीपुरवा दा० सरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 18 वर्ष
2. उमेश वर्मा पुत्र आज्ञाराम वर्मा निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष
3. अजय कुमार कनौजिया पुत्र राम छबीले निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज बहराइच उम्र 23 वर्ष
4. मैना वर्मा पुत्री जोखन वर्मा निवासिनी ग्राम त्रिवेदीपुरवा दा० सरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच

• अभियोग का विवरण-
o मु0अ0सं0 190/2025 धारा- 103(1), 238, 61(2) बी.एन.एस.

• गिरफ्तारी का स्थान व समयः-
o 03 अभियुक्तों को 22.10.2025 को अव्वलपुर मकसूदपुर तथा अभियुक्ता को दिनांक 23.10.2025 को गोबरहा से ।

बरामदगी का विवरणः-
1. मृतक के मोबाइल का क्षतिग्रस्त स्क्रीन गार्ड व बॉडी कवर
2. आलाकत्ल सीमेंट, गिट्टी व लोहे का सरिया लगा हुआ पत्थर का टुकड़ा (खून लगा)
3. 01 अदद मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर
4. 03 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल

• गिरफ्तारी पुलिस टीम-
– थाना रानीपुर
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार अवस्थी
2. उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार सिंह
3. हे0का0 वीरेन्द्र सिंह गहलोत
4. हे0का0 शिवानन्द
5. का0 जितेन्द्र कुमार
6. का0 आशीष पाण्डेय
7. म0का0 रीता यादव

– स्वॉट/सर्विलांस
1. श्री मनोज कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस
2. उ0नि0 श्री सर्वजीत गुप्ता, स्वाट
3. हे0का0 अजीत चंद सिंह, स्वाट
4. हे0का0 प्रदीप कुमार कुशवाह, सर्विलांस
5. का0 प्रदीप कुमार गंगवार, सर्विलांस
6. का0 आनन्द उपाध्याय, सर्विलांस
7. का0 नितिन अवस्थी, सर्विलांस
8. का0 रचित यादवेंद्र, सर्विलांस
9. का0 अंकुर यादव, स्वाट
10. का0 विष्णु प्रताप सिंह, स्वाट
11. का0 अमित कुमार यादव, स्वाट
12. का0 राहुल बाजपेई, स्वाट
13. का0 संतोष कुमार यादव, स्वाट
14. का0 बजरंगी राय, स्वाट

Janta Ka Sach News