Advertisement

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैकुंठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण*


*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैकुंठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण*

महराजगंज, 23 अक्टूबर 2025:
आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत जनपद महराजगंज में सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री संताेष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने आज थाना घुघली क्षेत्रांर्तगत बैकुंठी घाट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा इंतजाम, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के आदेश दिए।

दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News