
*मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक*
महराजगंज, 23 अक्टूबर 2025।
थाना निचलौल की मिशन शक्ति टीम द्वारा आज मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कस्बा निचलौल, आजाद नगर, घोड़हवा और कृष्णा नगर क्षेत्रों में भ्रमणशील होकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को एकत्र कर टीम द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं महिलाओं से जुड़ी कल्याणकारी पहल जैसे —
‘महिला हेल्पलाइन 181’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई तथा लोगों में जनजागरूकता बढ़ाने हेतु पंपलेट वितरित किए गए।
टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1076, 181, 102, 108, 112, 1930 आदि की जानकारी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकें।
इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना था।
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


