Advertisement

बहराइच के किशुनपुर मीठा गांव में कारखाना चलाते वक्त पट्टे में फंस कर युवक की हुई दर्दनाक मौत : पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी रिपोर्ट वसीम खान


बहराइच के किशुनपुर मीठा गांव में कारखाना चलाते वक्त पट्टे में फंस कर युवक की हुई दर्दनाक मौत :
पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी

खबर है कि बुधवार शाम करीब 7:00 बजे रामगांव थाना क्षेत्र के किशुनपुर मीठा गांव निवासी भकलु गुप्ता आटा चक्की एवं तेल पेराई मशीन चला रहा था
तभी अचानक पट्टे में फस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई
सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया
घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू की
वहीं थाना अध्यक्ष मदनलाल ने बताया की स्पेलर में फंसकर भक्लू गुप्ता की मौत हुई है
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है!
रिपोर्ट _वसीम खान
जनता का सच न्यूज 📰

Janta Ka Sach News