
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। संत कबीर नगर न्यूज़ रिपोर्ट
संत कबीर नगर के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत SR इंटरनेशनल अकादमी नाथनगर में आज दीपावली सेलिब्रेशन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एम.डी. डॉ. राकेश कुमार चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं और परिसर में दीपों की जगमगाहट से उत्सव का माहौल छा गया।
अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


