
महराजगंज 18 अक्टूबर 2025, जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं मण्डलायुक्त गोरखपुर के क्रम में अनुबन्ध-ख-1 गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों तैयार कराना, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियम, 1960 31 (4) के अन्तर्गत नोटिस की दूसरी अनुसूची में पुनः प्रकाशन हेतु फार्म-19 में अपने आवेदन 06 नवम्बर, 2025 तक या उससे पहले जमा करवा दें, यदि उन्होंने अभी तक ऐसा नही किया है। उक्त विवरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ की शासकीय वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है।
अतः आप निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं मण्डलायुक्त गोरखपुर के पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।


