Advertisement

आज फहाशा स्थित सनराइज कॉन्वेंट स्कूल में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक एवं दीप पूजन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर अशोक गुप्ता रहे।

रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। फहाशा से खबर:
आज फहाशा स्थित सनराइज कॉन्वेंट स्कूल में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक एवं दीप पूजन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर अशोक गुप्ता रहे।

इस अवसर पर डायरेक्टर अशोक गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अवनीश कुमार पाण्डेय ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं तथा बच्चों ने भी राम राज्याभिषेक से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम का समापन दीप पूजन और प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।

Janta Ka Sach News