

फर्रुखाबाद में पटाखे ले जाते समय दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर, दोनों घर के इकलौते चिराग थे
कमल कांत दुबे। जिला संवाददाता। फर्रुखाबाद
थाना शमशाबाद के ग्राम दलेलगंज निवासी 17 वर्षीय दीपांशु पुत्र राजेश, मेरापुर के फतेहपुर परौरी निवासी 16 वर्षीय ध्रुव पुत्र नारायण व ध्रुव का पड़ोसी 16 वर्षीय प्रयाग पुत्र आनंद तिवारी सीपी कायमगंज के कक्षा 11 के छात्र थे, वह दोपहर बाइक प्रतिबंधित पटाखे लेकर निकले इस दौरान क व आप स्कूल के मध्य अचानक बोरी सड़क पर गिर गई, जिससे तेज धमाका हुआ और बाइक सबार तीनों छात्र गंभीर हो गये, तीनों को सीएचसी कायमगंज लाया गया, जहां ध्रुव व उसके साथी प्रयाग को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि उपचार के बाद दीपांशु को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया | दोनों मृतक ध्रुव प्रयाग अपने घर के इकलौते चिराग थे | ध्रुव कि माँ ममता व प्रयाग की माँ प्रीती का रों-रों कर बुरा हाल हो गया | जानकारी पर एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह व अपराध निरीक्षक मौके पर पंहुंचे और जाँच पड़ताल की | घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी


