
*जनता का सच-बलिया,समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”(पत्रकार)*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया मऊ आजमगढ़)*
*मो०न०-8115659303″*
*************************
*बलिया-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष*
*अजय राय पहुंचे पीड़ित परिवार के घर*
*बलिया-गड़वार*- ब्लॉक के त्रिकालपुर ग्राम सभा में अल्पसंख्यक समूह के एजाजुल हक की हत्या कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा कर दिया जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक फेफना विधानसभा के प्रत्याशी रहे जैनेंद्र पांण्डेय एवं हीराराम पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है कोई ऐसा दिन नहीं बिक रहा है जिस दिन हत्या बलात्कार छीनैती ना होता रोज समाचार पत्रों में यह समाचार देखने को मिल जा रहा है एजाजुलहक की हत्या योगी सरकार के प्रशासन द्वारा मनबढों पर कारवाई न करने का परिणाम है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के हर जरूरतो कों पूरा करने का प्रयास करेगा एवं प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के न्याय के हर संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पीड़ित परिवार की लड़की की पुरी पढ़ाई का स्वयं मैं मदद करूंगा एवं विवाह में आर्थिक मदद भी करुंगा।


