Advertisement

सूर्या एकेडमी में आयोजित हुई फैशन प्रतियोगिता नौनिहालों के बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा अभिभावकों को किया मंत्रमुग्ध

  1. सूर्या एकेडमी में आयोजित हुई फैशन प्रतियोगिता नौनिहालों के बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा अभिभावकों को किया मंत्रमुग्ध

    छोटी उम्र से ही ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास-डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी

जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को “फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक निर्देशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी प्रबंध निर्देशिका सविता चतुर्वेदी प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्लेवे से लेकर यूकेजी तक के नौनिहालों ने भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नौनिहालों की ड्रेसिंग सेंस देख अभिभावक मंत्रमुग्ध नजर आए। नौनिहालों के भिन्न भिन्न ड्रेसिंग सेंस ने माहौल को देशभक्ति,धार्मिक और आधुनिकता से ओतप्रोत कर दिया। संस्थान के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी व प्रबंध निर्देशिका सविता चतुर्वेदी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की हैरतंगेज प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुरस्कृत करके सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बच्चों के परिधानों से भगवान श्रीराम,भगवान श्रीकृष्ण – राधा, वीर हनुमान के साथ ही जंगे आजादी के दीवानों और भारत माता की उत्कृष्ट छवि को प्रदर्शित किया। कुछ बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर व पुलिस ऑफिसर की ड्रेस धारण करके इस “फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता” में विविध स्वरूपों में अपने हुनर की शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत किया। वही यूकेजी के छात्रा धैर्य धर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनकर शपथ ग्रहण लिया मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने करताल ध्वनि से स्वागत किया। प्लेवे के छात्रों ने प्रकृति और भारतीय एकता को परिभाषित करते परिधानों को धारण करके जहां मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया वहीं एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने देवी-देवताओं के परिधान धारण कर प्राचीन भारतीय संस्कृति जीवंत कर दिया। नौनिहालों की प्रस्तुतियों से भाव विभोर हुए सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छोटी उम्र से ही ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। डा चतुर्वेदी ने कहा कि परिधान व्यक्ति के भीतर छिपी कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनकी व्यवहारिकता को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने भविष्य में बड़ी इवेंट के लिए ऐसे आयोजनों से नौनिहालों को मजबूत प्रतिभागी बनाने के शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयास की सराहना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि अभिभावकों ने जिस तरह से अपने बच्चों को सजाकर विद्यालय को आच्छादित किया है उसके लिए विद्यालय परिवार सभी अभिभावकों के प्रति अपना आभार प्रकट करके उनके भरोसे को मजबूत बनाने के प्रति समर्पित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी,बलराम उपाध्याय,घनश्याम त्रिपाठी,आरती चौधरी,सोनाली तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Janta Ka Sach News