Advertisement

महराजगंज 17 अक्टूबर 2025, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के संकल्प एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से जनमानस के साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों के सुझाव विषयक मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्री रविकांत पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।। एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर


महराजगंज 17 अक्टूबर 2025, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के संकल्प एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से जनमानस के साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों के सुझाव विषयक मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्री रविकांत पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मा0 जिला पंचायत सदस्यगणों से विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर सुझाव लिए गए। मा0 सदस्यगणों द्वारा बारी बारी अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिसमें विकसित भारत सुझाव अभियान के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा गया कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सुझाव आए। इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्री जयमंगल कनौजिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उपस्थित महिलाओं में नारी शशक्तिकरण के चल रहे अभियान के तहत साल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीडीओ बी एन कनौजिया, पीडी रामदरश चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुधीर कुमार पाल, जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित मा0 सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा भी जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा की गई।

Janta Ka Sach News