Advertisement

मऊPahsa स्थित सनराइज कान्वेंट स्कूल में आज दीपावली के शुभ अवसर पर दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली सजाई और दीपोत्सव का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। संत कबीर नगर समाचार
सनराइज का आयोजन सम्पन्न

मऊPahsa स्थित सनराइज कान्वेंट स्कूल में आज दीपावली के शुभ अवसर पर दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली सजाई और दीपोत्सव का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश पांडे ने बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को गिफ्ट वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की सराहना की।

पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दीपावली के पर्व को आनंदमय बनाया। विद्यालय परिसर दीपों की रौशनी से जगमगा उठा।

Janta Ka Sach News