Advertisement

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा स्थित थाना रुपईडीहा का किया गया औचक निरीक्षण, तदुपरांत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर किया गया पैदल गश्त।*


*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा स्थित थाना रुपईडीहा का किया गया औचक निरीक्षण, तदुपरांत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर किया गया पैदल गश्त।*

ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच
आज दिनांक 15.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थाना रुपईडीहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र तथा अन्य शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखें, आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
तदुपरांत महोदय द्वारा पुलिस बल व SSB बल के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (इण्डो-नेपाल बॉर्डर) सुरक्षा के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी बल के साथ सीमा पर स्थित संवेदनशील क्षेत्रों की गहन निगरानी की गई व आने-जाने वाले व्यक्तियों /वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा इस दौरान महोदय द्वारा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस और एसएसबी जवानों को सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*मौके पर क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री प्रद्युम्न सिंह, एसएसबी के अधिकारी व कर्मचारी गण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा के साथ-साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*

Janta Ka Sach News