
– *अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में किया गया रूट मार्च/पैदल गश्त*
ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच
आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा व पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री पहुप सिंह व थाना कोतवाली नगर पुलिस बल /रिक्रूट आरक्षी /पीएसी बल के साथ घण्टाघर के आस-पास के क्षेत्रों व मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया


